बिहारक्राइमबड़ी खबरे

अगवा कर ले जा रही दो महिला बरामद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संवाद सूत्र राय धरहरा. (मुंगेर)

जमालपुर किऊल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे-स्टेशन पर सोमवार की देर शाम अगवा कर ले जा रही दो महिला को आरपीएफ टीम ने बरामद किया। बरामद महिला पिरपैती की रहने वाली है।एसएम विनय कुमार ने बताया कि बरियारपुर स्टेशन प्रबंधक ने सूचना दी कि साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से दो महिला को अगवा कर ले जाया जा रहा है।उन्होने इसकी सूचना आरपीएफ टीम को दी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो महिला को सकुशल बरामद किया। साथ ही अगवा कर ले जाने वाले दो युवक, एक महिला व एक नबालिग लड़की को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त हाथरस यूपी का रहने वाला है।पुलिस अपहृत व अपहरणकर्ताओ से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उनलोगो के द्वारा पुलिस को लगातार बरगलाया जा रहा है।

गिरफ्तार युवको ने बताया कि पिरपैती के दलाल के माध्यम से दोनो ने पैसे देकर दोनो महिला से शादी रचाई। वही महिला ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि वह पहले से शादी-शुदा है। पैसे के लोभ मे आकर उसने दलाल की बात मानकर झूठी शादी रचाई। जब वे दोनो युवक उसे जबरन ट्रेन से यूपी ले जाने लगे तो उसने शोर मचाना शुरू किया।