बड़ी खबरेबिहार

डिग्री कॉलेज खाजेडीह के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे काॅलेज के परिसर में शोमवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में शामिल बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के द्वारा सभागार में दिए गए मतदाता जागरूकता विषयक संभाषण के बाद छात्रों ने चुनाव में शामिल होकर मतदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम काॅलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा आयोजित था।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मतदान करना हम सबका संवैधानिक अधिकार है। इसलिए इसमें निश्चित रूप से भाग लेना चाहिए। मतदान करने से लोकतांत्रिक मूल्य की रक्षा होती है। शत-प्रतिशत मतदाताओं को चुनाव जैसे महापर्व में निर्भय होकर भाग लेने की अपील की। इसके बाद छात्रों ने लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर रैली निकाली।
मौके पर प्राचार्य डॉ.जगदीश प्रसाद सिंह समन्वयक डाॅ. अश्विनी कुमार, प्रो. कृष्ण देव राय, प्रो.शंभूनाथ, प्रो.गौरीशंकर कामत, प्रो. हरिनारायण यादव, केशवर सिंह, अशोक कुमार, नवीन ठाकुर समेत अन्य थे।