बिहार

मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद् के लिये किया नामांकन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद् के लिये बिहार विधानसभा के सचिव के कक्ष में नामांकन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतनराम मांझी, जदयू सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।