देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

स्वo प्रोo रामदेव भंडारी के जयंती पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  के द्वारा प्रतिमा अनावरण की गई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिला झंझारपुर के थाना चौक स्थित मैदान में स्व॰ प्रो॰ रामदेव भंडारी जी, पूर्व सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय जनता दल की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया ।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने कहा की भारतीय जनता पार्टी को किसी भी कीमत पर हराना है । इस के लिए हम सब मिलकर एक हो जाए । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की नीतीश कुमार बहुत काबिल शख्स है।

हम भारतीय जनता पार्टी को किसी भी कीमत पर शिकस्त देने के लिए एकजुट हुए हैं। इस के लिए हम लोग आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं ।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में  देवेन्द्र प्रसाद यादव  पूर्व मंत्री भारत सरकार, डाक्टर रामचंद्र पूर्वे माननीय उपसभापति बिहार विधान परिषद,  अब्दुल बारी सिद्दीकी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय जनता दल, आलोक कुमार मेहता  मंत्री,  चंद्रशेखर मंत्री,  श्याम रजक राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय जनता दल , तनवीर हसन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल , अरविंद कुमार साहनी प्रदेश अध्यक्ष आती पिछड़ा प्रकोष्ठ ,डॉ संजीव चंद्र, श्रीमती माया देवी, समेत सैकड़ो की तादाद में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता  मौजूद थे।