बिहार

भीम चौपाल का एक दिवसीय जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / लदनिया प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में बतौर भीम चौपाल का सामुदायिक भवन में बैठक आयोजन किया गया । इस चौपाल के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा कि हमें एक गोलबंद होकर संप्रदायिक ताकत को रोकना होगा जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाले ताकत को देश के विकास को कोई लेना देना नहीं है।

इसके लिए 13 व 14 अप्रैल को आगामी प्रस्तावित भीम चौपाल को सफल बनाने की जरूरत है इसकी सफलता की तैयारी सभी स्तर पर करनी होगी।

मौके पर रामनरेश चौपाल, सतनारायण साफि, हरिनारायण शाहनवाज हुसैन, राजकिशोर साफि, विजय कुमार राम, हरिओम सिंह, चंद्रकिशोर कामत मुहूर्त दुखी पासवान, चंद्रभूषण राय नरेश शर्मा, कौशल किशोर, राजकुमार साह, अशोक कामत, देव सिंह, भोगेंद्र पंडित, करण शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।