बिहार

समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव जी की अस्थि कलश यात्रा पटना से दरभंगा होते हुए मधुबनी के सकरी : पूर्व केंद्रीय मंत्री , देवेंद्र प्रसाद यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /मधुबनी – समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव जी की अस्थि कलश यात्रा पटना से दरभंगा होते हुए मधुबनी के सकरी पहुंचा। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, एवं बिहार सरकार के मंत्री ललित यादव के नेतृत्व मे हजारों कार्यकर्ता द्वारा दरभंगा सीमा से अगुवाई करते हुए सकरी में अस्थि कलश लाया गया। जहां राजद कार्यकर्ताओ सहित स्थानीय प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

माल्यार्पण करने के बाद अस्थि कलश यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव,राजसभा सांसद डॉ.फैयाज अहमद, राजद जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल,बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के अगुआई एवं पार्टी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ साथ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के प्रभार में स्थिति कलश यात्रा मधेपुरा के लिए रवाना किया गया।
सकरी में माल्यार्पण करने वालो में राजद के पुर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व विधायक सीताराम यादव, राजद के वरिष्ट नेता रामकुमार यादव, शैलेंद्र प्रसाद,उर्फ बाबा,सुरेश चंद्र चौधरी,फूलहसन अंसारी राजकुमार यादव, असलम अंसारी,मिंटू सहजादा, अरुण कुमार चौधरी,वीणा देवी,इंद्रजीत राय,इंद्रभूषण यादव, अमर जिलानी,संजय कुमार यादव, गंगा चौधरी, मुन्ना सरहान,रत्नेश्वर प्रसाद यादव, जीवछ यादव,अमरेंद्र कुमार चौरसिया,चंद्रशेखर झा सुमन, उतीमलाल राम, संभू प्रसाद यादव,गुलाम अली, जयजय राम यादव, हरिनारायण यादव ,सरोज यादव, प्रदीप यादव, दिलीप यादव ,रामाशीष यादव , किशुन मंडल , विनोद यादव सहित राजद के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।