बिहार

सरकार मछुआरों को देगी राहत : ऋषिकेश कश्यप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/ केंद्र एवं राज्य सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने बाढ़ के दिनों में 3 माह तक गरीब मछुआरों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक मछुआ को प्रतिमाह ₹4500 राहत दिया जाएगा। 3 माह तक प्रत्येक मछुआ को देने का प्रावधान किया गया है।

राष्ट्रीय व बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंधक निर्देशक ऋषिकेश कश्यप ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार की इस योजना से गरीब मछुआरों को राहत मिलेगी।

बढ़ोतरी के उद्देश्य से बाढ़ के दिनों में अथवा नदियों में मछली मारने का  रोक रहती है ।जिससे मछुआ को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से 15 जून से 15 अगस्त तक  राहत देगी मछुआरों के लिए यह योजना काफी लाभकारी हो इसके लिए संघ की ओर से नियंत्रण जागरूकता अभियान राज्य भर में चलाया जा रहा है ।

संघ के लिए बिहार राज्य के लगभग 16 लाख मछुआरा को ऑनलाइन माध्यम से सदस्य बनाया गया है ।संघ का सदस्य नहीं है उन्हें सदस्य बनाकर राहत बचत योजना के लिए आवेदन fisheries. org.in  पर किया जा रहा है। मछुआरा  भी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संघ का सदस्य बन सकते हैं। संगठन का प्रयास है कि  योजना का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों को मिले।

संघ के निर्देशक धर्मेंद्र साहनी  ,कुमार शुभभ, सानिध्य राज ,अभिलाष कुमार एवं कालु कुमार सोशल मीडिया प्रभारी इत्यादि उपस्थित थे।