देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

बड़ी खबर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की।। 2 .भारतीय दूतावास अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिले।। 3. ऑपरेशन के बाद प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत हैं :तेजस्वी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद  के किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के उपरान्त स्वास्थ्य लाभ संबंधित जानकारी प्राप्त की।

 

2  .भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव  से मिले

सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव  से मिल उन्हें बुके भेंट किया तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री  लालू प्रसाद के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

 

3.ऑपरेशन के बाद  प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत है : तेजस्वी

मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और रिसते रिश्तों के वर्तमान दौर में अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है वह अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।