Uncategorized

पूर्व मंत्री व राज्यपाल के निधन पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/  पूर्व राज्यपाल व समाजवादी चिंतक वयोवृद्ध स्वनामधन्य धनिकलाल मंडल के निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। लोगों ने उनके गुणों का बखान करते हुए कहा कि वे मृदुभाषी व सहज प्रकृति वाले विद्वान समाजवादी राजनेता थे।

  •     संवेदना प्रकट करनेवालों में पूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव,  पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया गणेश यादव, राहुल मंडल, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, विन्देश्वर भंडारी, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अजय कुमार साह, अवकाशप्राप्त शिक्षक राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, जगदीश यादव,  हरिनारायण यादव, मो. नूरेन, बेचन सदाय, मो. कैयूम, रामनाथ यादव, रूपनारायण यादव, दीपनारायण साह, वैद्यनाथ साह समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

लोगों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।