बिहार

जिलाधिकारी व एसपी ने किया हेलीपैड परिसर का निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने हाई स्कूल महथा लदनियां में बने हेलीपैड तथा उससे जुड़ी युद्ध स्तर पर बनती सम्पर्क सड़क का निरीक्षण सोमवार को किया। निर्माण कार्य में लगे पदाधिकारी व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि हेलीपैड परिसर में बाहरी के पवेश पर पूरी तरह रोक रहनी चाहिए। परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को खबरदार किया गया। कहा कि साकांच रहने की जरूरत है। एसडीओ बेबी कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशीथ नंदन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से बात करते हुए कहा कि मुक्कमल तैयारी में लगे हमलोगों के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं, इसे सामने रखकर  काम करने की जरूरत है।

विदित हो कि 10 नवम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण होना है। इस क्रम में डीएम व एसपी के साथ जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के दर्जन भर पदाधिकारी थे। सुरक्षात्मक दृष्टि से बनाये गए रूट चार्ज, चेक प्वाइंट्स, बैरिकेटिंग, प्रतिनियुक्त कर्मियों से संबंधित विस्तृत जानकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, एसडीओपी विप्लव कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ली। पदाधिकारी द्वै ने कहा कि तैयारी में कोई कमी नजर नहीं आनी चाहिए। इसके बाद पदाधिकारियों की एक गोपनीय बैठक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बैठकर की।

उपस्थित एसडीपीओ विप्लव कुमार ने पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर अधिकारिगण के अतिरिक्त जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण साफी, सरोज यादव, प्रदीप राय, ध्रुवनारायण महतो, संजय यादव, रामाशीष सिंह आदि उपस्थित थे।