क्राइमबिहार

फेसबुक के जरिये हुआ प्यार पड़ा महंगा फंदे से झूल की आत्महत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पूर्णिया/फेसबुक के जरिये हुआ प्यार।मामला एक लड़की का फेसबुक के जरिये बिहार के पूर्णिया जिले के मजदूर से प्रेम होने का है। प्रेम प्रसंग होने के बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद प्रेमी पति अपनी पत्नी को मारने लगा। उसे प्रताड़ित करने लगा। प्रताड़ित होकर लड़की ने आत्महत्या कर लिया। लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। घटना चम्पानगर ओपी क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड 5 मोहम्मद पुर गांव का है। बताया जा रहा है की विवाहिता ने अपने गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश को मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मृत महिला की सास घटना को लेकर चम्पानगर ओपी पुलिस लिखित सूचना दी है।

छत्तीसगढ़ के जगनू राम की पुत्री आरती नाग एवं चम्पानगर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के सोनू आलम जो बंगलोर में मजदूरी करता है। शादी के बाद से आरती अपने पति के साथ ससुराल मोहम्मद पुर में रहने लगी। बताया जाता है पिछले दो-ढाई माह से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो माह पहले आरती ने ससुराल से भाग कर स्थानीय मुखिया से ससुराल वालो के द्वारा किये जा  दुर्व्यवहार को लेकर गुहार भी लगाई थी।

सोनू के परिजनों ने बताया एक सप्ताह से आरती टेंशन में थी। आरती की सास ने पुलिस को बताया मैं आरती को अपने मायके जाने के लिए भी कही थी।सुबह करीब 5 बजे घास लाने अपने खेत चली गई थी। वापस सुबह करीब 7 बजे घास लेकर आई तो घर में आरती गले में फंदा लगा घर में लटकी हुई थी। ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत का खुलासा हो पाएगा।