बिहार

तेजस्वी मामले में सीबीआई की खारिज हुई अर्जी पर राजद में खुशी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी/ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के जमानत को रद्द करने से संबंधित सीबीआई की अर्जी को दिल्ली की विशेष अदालत द्वारा खारिज करने के बाद से राजद कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अदालत का निर्णय स्वागत योग्य है। कोर्ट के इस फैसले में सच्चाई की जीत सहज ही दिख जाती है।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सीबीआई को स्वस्थ मानसिकता के साथ अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। तब पता चल पाएगा कि उनकी विश्वसनीयता में आई कमी के लिए कौन जिम्मेदार है। सीबीआई को खिसयानी बिल्ली कि जगह लोकतंत्र के प्रहरी की भूमिका में रहकर काम करना चाहिए।

प्रसन्नता प्रकट करनेवालों में पूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम, जिप सदस्या ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, विन्देश्वर भंडारी, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अजय कुमार साह, विनोद यादव, जगदीश यादव, हरिनारायण यादव, प्रणव कुमार पप्पू, बेचन सदाय, मो. कैयूम समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।