क्राइमबिहार

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के एलान होने से पहले हुई बमबाजी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का आज एलान होना है। लेकिन उसके कुछ ही घंटे पहले बमबारी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच आपस में ही भीड़ गए। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने बमबारी और पत्थरबाजी शुरू कर दिया। इस घटना में तीन छात्र घायल हो गए हैं।

घटना पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज कैंपस के अंदर बने दो हॉस्टल इकबाल और मिंटो के छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर पत्थरबाजी हुई। इसके बाद गुस्से में आकर छात्रों ने बमबाजी शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस के साथ टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं पुलिस विवाद के कारण भी पता लगा रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने में लगी है।