क्राइमदेश - विदेश

चाकू के बल पर एक युवक से लूटपाट कर किया घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article
सेंट्रल डेस्क
धर्सिवा/रायपुर के छपोरा में एक युवक को चाकू के बल पर लूट लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। युवक की पहचान छपोरा निवासी दीपक धीवर के रूप में हुई। वह ड्यूटी कर रोज की तरह अकेले घर आ रहा था। अचानक छपोरा नहर पुल के पास  मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली देते ही मारपीट करने लगे और पैसा भी लूट लिया। इसके बाद जब मोबाइल लूट रहा था तो दीपक ने इसका विरोध किया।
विरोध करने पर गुस्से में आकर आरोपी ने दीपक धीवर के ऊपर चाकू से वार किया। चाकू के वार से वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने दीपक की पुकार सुनकर दीप बैरागी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे विधानसभा पुलिस के हवाले कर दिया।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कोशले का कहना है कि छपोरा और भुरकोनी में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री चरम सीमा पर है।  नशे की चपेट में ग्रामीण युवक गलत रास्ते पर जा रहे हैं।साथ ही  आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यहाँ सड्डू मोवा समेत रायपुर से भी नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पैसा नही होने पर ग्रामीणों को चाकू की नोक पर लूटपाट करते है। छपोरा और भुरकोनी ग्राम नशे का अड्डा बन गया है। नशे के चलते अपराध बढ़ गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की लोगों को नशा करने के लिए नशीले पदार्थ मिल जाते हैं पर पुलिस वालों को इसे बेचने वाले,सेवन करने वाले नहीं मिलते यह ताज्जुब का विषय है।