क्राइमबिहार

वर्तमान सरकार में गुंडों डकैतों में प्रशासन का भय समाप्त हो चूका है :संजय जायसवाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार में इस वक़्त अपराध काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।विपक्षी दलों को बैठे-बिठाये सरकार पर तंज कसने का मौका मिल जा रहा है।बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बख्तियापुर में दुरंतो एक्सप्रेस के अंदर हुई लूटपाट को लेकर बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

संजय जायसवाल ने कहा कि कल पटना से ट्रेन खुलते ही हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को 20 डकैतों ने बख्तियारपुर में लूट लिया। ऐसी घटनाएं 2005 के बाद से इतिहास का हिस्सा बन गया था।लगता है की वर्तमान सरकार में गुंडों, डकैतों के बीच प्रशासन का भय समाप्त हो चूका है।  जब अपराधियों को पता रहता है की प्रदेश मे मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि उनका शासन है तो इस तरह की अवस्थाएं फैलने लगती हैं। आज भी वह घटना हुई जो 2005 से पहले बिहार में खुलेआम होती थी। संजय जयसवाल ने  नीतीश कुमार को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब इस नई सरकार में नीतीश का सुनने वाला कोई नहीं है।

मामला बिहार के बख्तियारपुर से पहले शालिमपुर का  है जहाँ बीते कल की सुबह 20 हथियारबंद अपराधियों ने दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम दिया।