बिहार

सीएम नीतीश ने किया एलान जिंदगी भर नही थामेंगे बीजेपी का साथ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

समस्तीपुर /मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए एलान किया कि जीवन में वह अब कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की बीजेपी नहीं है।

सीएम नीतीश ने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार  जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, बीजेपी वाले लालू यादव पर झूठा आरोप लगाए लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ। जब बिहार में फिर से  महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।

सीएम नीतीश ने लोगों को संबंधोति करते हुए कहा कि अब हम सामाजवादी लोग के साथ है। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। सीएम नीतीश समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए आये थे।