देश - विदेश

यूक्रेन अगर नाटो का सदस्य बना तो होगा तीसरा विश्व युद्ध : पुतिन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

यूक्रेन से हो रही जंग में रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे दी है। अगर यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाया गया तो यह युद्ध सीधा तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील हो जाएगा। इससे पहले भी व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों से रूस आक्रामक रुख अपनाते हुए यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन नाटो उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के नाटो  में शामिल होने को लेकर रूस ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीधे तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी है ।

रूस की तीसरे विश्व युद्ध की धमकी को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि हम विश्व युद्ध नहीं चाहते हैं। मैक्रों ने कहा कि हम यूक्रेन की संप्रभुता बचाने में मदद कर रहे हैं। लेकिन रूस पर हमला नहीं करेंगे।साथ ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अब इस युद्ध को रोक देने को कहा है। साथ ही यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें।