बिहार

लदनियां के बीडीओ ने की हाईस्कूल की जाँच

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी/लदनियां के बीडीओ अखिलेश्वर कुमार आज कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा गांव पहुँचकर आरटीपीएस केन्द्र व नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की जांच की। जाँच के क्रम में उन्होंने आरटीपीएस संचालक को कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय बुलाया गया और विद्यालय में अवकाशपंजी को अपडेट करने की बात कही गई।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बीडीओ से कई प्रकार की शिकायत की।

जानकारी देते हुए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि आज उक्त स्थलों की जांच के क्रम में मिली शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। सुधार के लिए कहा गया है। सुधार नहीं होने की स्थिति में स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।