क्राइमबिहार

पुलिस बस ने तीन लोगों को रौंदा घटनास्थल पर मौत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

छपरा/सिताब दियारा में हुए अमित शाह के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम में लौट रही पुलिस की बस ने तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस और बाइक में टक्कर होने के बाद आग लग गई। लिहाजा बस से पुलिसकर्मियों को उतरना पड़ा।

छपरा-सीवान रोड पर बाइक पर सवार तीन युवकों को बस ने टक्कर मार दी।बस तीनो युवकों को रौंदते हुए आगे चली गई जहाँ उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस के टक्कर एक बाइक सवार बस के नीचे फँस गया। जिसे बस 100 गज तक घसीटती ले गई। इस दौरान बस और बाइक दोनों में आग लग गई तथा युवक भी जल गया।

घटना रिविलगंज के देवरिया गांव के समीप हुई है। बाइक सवार तीनों युवकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिडा गांव के रहने वाले थे। मृतकों में बाबूलाल मांझी और कुंदन मांझी शामिल हैं।तीसरे शख्स जिसकी की मौत हुई है उसकी पहचान देवनाथ मांझी के दामाद के रूप में की गई है। वह मगाईडीह गांव के रहने वाले था।