क्राइमदेश - विदेश

317 करोड़ रूपये के जाली नोटों के साथ 6 लोग गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

सूरत/गुजरात राजधानी सूरत में जाली नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूरत के एसपी ग्रामीण एचएच जॉयसर ने बताया की पकड़े गए लोगो के पास से 317 करोड़ रुपये के जाली नोट पकड़े गए हैं।जिसमे 67 करोड़ रुपये के नोट नोटबंदी के बाद अवैध घोषित किये गए 500 और 1000 रुपये के नोट हैं।

सूरत पुलिस ने पिछले हफ्ते  एक एम्बुलेंस से 25.80 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लिया ।हिरासत में लेकर इस मामले की पूछताछ शुरू कर दी थी।

पूछताछ में उसने बताया कि 2000-2000 रुपये के नकली नोट को फिल्मों में इस्तेमाल के लिए मुंबई ले जाए जा रहे थे।सभी नोटों पर रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया और फिल्म शूटिंग में इस्तेमाल के मकसद से इन्हें छापा गया था.