बिहार

मीना कामत विधायक बाबूवरही विधानसभा ने क्षेत्र के 51 दुर्गामंदिरों में की आराधना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी/बिहार बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना कामत ने लदनियां, बाबूवरही व खजौली प्रखंड के 51 दुर्गामंदिरों में माथा टेका और श्रद्धापूर्वक पूजा की।


इन मंदिरों में दोनवारी, लदनियां बाजार, पिपराही, खाजेडीह, गाढ़ा, पद्मा, गजहरा, वरदाही, सनपतही, सर्रा, खड़गबनी, दुधाही, सतघड़ा, धमौडा़, मौंगलाहा, खोईर, खोजपुर, फुलवरिया, नवनगर, कुलहरिया, खजौली आदि मंदिर शामिल हैं।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति से शक्ति व शक्ति से शांति मिलती है। मनुष्य को श्रद्धावान होना चाहिए। उन्होंने लोगों की सुख समृद्धि के लिए देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की।


मौके पर मुखिया नवीन कुमार यादव, बिंदु कामत, चन्द्रशेखर कामत, प्रो. रामप्रसाद सिंह, बलराज सहनी, पवन सिंह, कारी ठाकुर, कुलवीर कामत, अरुण सिंह, चांद कामत, अजय वर्मा, अजय चौधरी, जनक चौधरी, मौजेलाल सिंह, राहुल झा, अमरेश जयसवाल, रामनारायण कामत, समेत अन्य लोग थे।