बिहारस्वास्थ्य

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिलाओं की मौत होने के बाद परिजनों ने किया हंगामा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 सन्तोष कुमार की रिपोर्ट

सुपौल जिला के शहर के वार्ड 04 मे अवस्थित एक  निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मे महिला की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण लोगों ने हंगामा किया।वही मृतक के पति ने डॉक्टर सही तरह से इलाज नहीं करने के दौरान तथा उनके द्वारा घोर लापरवाही करने  से मौत होने का आरोप लगाया है।  मामला को देखते
सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचा। बता दें कि  बीते 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे यूट्रस निकालने का ऑपरेशन डॉक्टर के द्वारा किया गया।जिसके बाद से ही मरीज की तबियत बिगड़ने लगी डॉक्टर के द्वारा यह कहा गया नॉर्मल बात है ठीक हो जाएगा।25 सितंबर तक मरीज ठीक नहीं हुआ तो उसे डॉक्टर के द्वारा रेफर कर दिया गया।दरभंगा डीएमसीएच जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।अब महिला मरीज की मौत के बाद परिजन और अमहा गांव के ग्रामीणों के द्वारा शहर के डॉक्टर के क्लीनिक पर महिला मरीज के शव को लेकर पहुंच गई है।

वहां हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन, परिजन अमर कुमार यादव का साफ तौर पर कहना था।डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। करीब 2 घंटे तक हंगामा के बाद मौके पर पहुंची सुपौल सदर थाने की पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों को शांत करवाया मृतक के पति अमर कुमार यादव मांग थी कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

हालांकि इस बाबत निजी क्लीनिक के डॉक्टर आलोक कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कोई लापरवाही नहीं बरती गई है बल्कि परिजनों के द्वारा आरोप निराधार है।
पहुँच कर लोगो को शांत करने मे जुटे है। दरअसल जानकारी दे दे सदर प्रखंड के अमहा पंचायत के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले अमर कुमार यादव की पत्नी मंजू देवी को गर्भाशय में बीमारी से ग्रसित थी।जिसको लेकर अमर कुमार यादव ने अपनी पत्नी मंजू देवी को लेकर शहर के वार्ड नंबर 4 में अवस्थित शहर के एक निजी क्लीनिक में आकर बीते 21 सितंबर को शाम करीब 4 बजे डॉक्टर से दिखाने के उपरांत चिकित्सीय सलाह लिया था।