बिहार

वार्ड सदस्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनेक कठिनाइयां

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट 

मधुबनी/बिहार जिले के राजनगर प्रखंड में पटवारा दक्षिण पंचायत सरकार भवन पर 6 पंचायत का वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण होना था।लगभग 85 वार्ड सदस्यों के लिए बैठने के लिए मात्र 40 कुर्सियां ही लगाया गया था।शौचालय में पुवाल रखा हुआ था। पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं था।

संतोष कुमार महतो ने बताया की प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन पर जानकारी दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जब पहुंचे तो वार्ड सदस्यों के द्वारा भारी विरोध किया गया।


मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुलाब यादव जी भी मौका पर पहुंची, इसके बाद प्रखंड के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए अविलंब सुधार करने का आदेश दिया गयाl इसके बाद कुर्सी मंगवाया गया इसके बाद 3 बजे ऊपर हाल में तकनीकी सहायक मांडवी जी महिलाएं को और नीचे हाल में पुरुष को पंचायत से संबंधित रौशन जी जानकारी दी गई।