बिहार

विधुत विभाग के एसडीओ ने फांसी लगा की आत्महत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

लखीसराय /बिहार विधुत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन करने लगे। एसडीओ रवि कुमार गया जिला के रहने वाले हैं।

मृतक लखीसराय में विधुत विभाग के एसडीओ थे। उन्होंने सुसाइड कर अपनी जीवन को  समाप्त कर लिया ।मौत की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उनके सुसाइड के पीछे की वजह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उन्होंने ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।