बिहार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई निर्मली के द्वारा शैक्षणिक संस्थान एवं कॉलेजों में सदस्यता अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

सुपौल/बिहार  जिला के निर्माली प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई निर्मली के द्वारा शैक्षणिक संस्थान एवं कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जहा दर्जनों छात्र-छात्राएं अभाविप के सदस्य बने।सदस्यता अभियान को लेकर के छात्रों में भी उत्साह देखा गया। वही अभाविप सुपौल जिला संयोजक मिथिलेश यादव ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा संगठन है।जो साल में केवल एक बार सदस्यता अभियान चलाता है।

सदस्यता अभियान में उन सभी छात्र छात्राओं को संगठन से जुड़ने का अवसर मिलने वाला है।जो राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए जागरूकता अभियान, समाज में सेवा कार्य,पर्यावरण संरक्षण, जातीय विभेद दूर कर सामाजिक समरसता बनाने की लालसा रखते हैं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार साह ने कहा की निर्मली नगर ईकाई द्वारा 1500 सदस्यता का लक्ष्य हैं जिसे पूरा किया जायेगा एव अधिक से अधिक युवाओं से सम्पर्क किया जायेगा । नगर सोशल मिडिया संयोजक सह सदस्यता अभियान प्रमुख नितीश राणा ने कहा विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के साथ जोड़ना भी गर्व की बात है अभाविप के सदस्य बनकर लोक शिक्षा सेवा एवं लोक संघर्ष द्वारा विद्यार्थी समुदाय परिवर्तन की प्रक्रिया को शुरू करने में अग्रणी भूमिका निर्वहन करें। मौके पर अभाविप के सुपौल जिला संयोजक मिथिलेश यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार साह,सोशल मीडिया संयोजक सह सदस्यता अभियान प्रमुख नितीश राणा, नगर सह मंत्री अंकुश आयुष, आकाश, आशुतोष, हरिओम आदि उपस्थित थे।