बिहार

मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार में कोई वैकेंसी नहीं, RCP ओंर ललन सिंह

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

जहानाबाद / आरसीपी सिंह को ललन सिंह ने सीधा जवाब दिया है। दरअसल, आरसीपी सिंह पिछले दिनों जहां कहीं भी गए उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया। आरसीपी सिंह के स्वागत में खूब नारे लगे। समर्थकों ने कहा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो। इस नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन को लेकर जेडीयू नेतृत्व में बेचैनी भी देखने को मिली देखने  को मिल रही है।

  नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड को बिहार में खड़ा किया। नीतीश कुमार के लिए हर कार्यकर्ता के मन में सम्मान है। ऐसे में अगर कोई नीतीश कुमार से अलग जाकर दूसरी नेतृत्व की बात करता है तो वह जेडीयू का कार्यकर्ता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग भी नारेबाजी कर रहे हैं और करवा रहे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार का नेतृत्व है और पार्टी मजबूती के साथ जमीन पर दिख रही है।