बिहार

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को ले जवानों ने किये कई कार्यक्रम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव

मधुबनी / लदनिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पिपराही कैम्प के जवानों ने हर घर तिरंगा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आइकॉनिक सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में शनिवार को पिपराही गांव स्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ एसएसबी के जवानों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद जवान व ग्रामीण युवकों के बीच कबड्डी खेली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन इंस्पेक्टर बलजीत सिह व मुखिया रामदेव महतो ने किया।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मनाये जा रहे बहुदेश्यीय अमृत महोत्सव के तहत आजादी के वीर सपूतों के महान त्याग को दर्शाने वाले पोस्टर, बैनर व स्लोगन लिखे बैनर भी लगाये गए।

कार्यक्रम में जीटी रवीन्द्र सिंह, एएसआई वीरेन्द्र रावत, जीडी अश्विनी कुमार, कांस्टेबल मौसम आलम, सीडी चमन ठाकुर, सीटी ललू कुमार यादव आदि शामिल थे।