बड़ी खबरेबिहार

डीएम मधुबनी ने जनतादरवार में सुनी जरूरतमंदों की फरियाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुुुबनी/लदनियां प्रखंड के पंचायत भवन गजहरा में बुधवार को आयोजित जनता दरवार का डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इसक्रम में उन्होंने जरूरतमंद लोगों की फरियाद सुनी। महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों ने ग्रामीण दबंगों के कारण हकमारी होने की बात कही। संबंधित पदाधिकारियों को डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिए।

खासकर राशन कार्ड, दिव्यांग, मुख्यमंत्री नलजल योजना, बाल विकास परियोजना, राजस्व, पीएम आवास, शिक्षा, कृषि, लोहिया स्वच्छता अभियान, पेंशन से संबंधित शिकायतों को उन्होंने गंभीरता से लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा लगाए गए शिविर तथा संबंधित अभिलेखों का मुआयना किया। कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निवटारा  किया गया।

गांव के कुछ खेलप्रेमियों के आग्रह पर अतिक्रमित हो चुके खेल के मैदान का निरीक्षण किया। गजहरा गांव के मध्य विद्यालय के समीप स्थित मैदान का निरीक्षण डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत भवन से एक किलोमीटर दूर चलकर किया। इस दौरान उन्होंने सीओ निशीथ नंदन को इस मैदान को अतिक्रमणमुक्त काराने का आदेश दिया। मैदान चारों तरफ से अतिक्रमित है।

जनतादरवार में एएसडीओ गोविन्द कुमार, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशीथ नंदन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर, मुखिया लीला देवी, उपमुखिया राखी पाठक, पंसस मो. कैयूम, मुखिया प्रतिनिधि सत्यनारायण सिंह, रघुवीर कामत, वीरेन्द्र झा, सुरेश राम व वार्ड सदस्य समेत सैकड़ों फरियादी मौजूद थे।