बिहार

अंचलाधिकारी से रास्ते अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के कड़हरवा गांव एवं सिघपा पंचायत के वार्ड नंबर 2 एवं तीन के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है। कि कड़हरवा पंचवटी स्थान से पूर्णी पोखर तक सड़क की दोनों ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लिया ।जिसके कारण आम जन को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।

बरसात में पानी निकलने का मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी कारण नाले का निर्माण कार्य बाधित है। ग्रामवासियों ने लदनिया अंचलाधिकारी से कहा कि उक्त मार्ग को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ।