बिहार

निष्काम सेवा और त्याग के प्रतीक थे रज्जू भैया : रेणु देवी (उप मुख्यमंत्री)

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेक्स

 

पटना/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक प्रो० राजेंद्र सिंह उर्फ़ रज्जू भैया की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि रज्जू भैया प्रखर चिंतक,समाज सुधारक,कुशल संगठक,सहज एवं सर्व सुलभ व्यक्ति थे। राष्ट्र निर्माण में उनकी निष्काम सेवा और त्याग अतुलनीय है। आपात काल के दौरान वर्ष 1975-1977 में वे भूमिगत रहे तथा लोकतंत्र वापसी की लड़ाई में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया।

रेणु देवी ने आगे कहा कि रज्जू भैया महान क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद “बिस्मिल” के तेज़ और पुरुषार्थ से काफी प्रभावित थे। रज्जू भैया कहा करते थे कि लच्छेदार भाषण के माध्यम से तालियां बटोरकर लोकप्रिय होना एक बात है,किंतु नेपथ्य में रहकर राष्ट्र धर्म का निर्वाह करना बिलकुल अलग बात है।