देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

आदिवासी समाज की सामान्य परिवार से आने वाली श्रीमती मुर्मू सहज स्वभाव की धनी हैं : उपमुख्यमंत्री, तारकिशोर प्रसाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार /एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने एनडीए के वरीय नेताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे से प्रस्थान के बाद श्रीमती मुर्मू हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीष लिया।
स्थानीय मौर्या होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन संकल्पों को पूरा कर रहे हैं। राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का चयन इसी प्रयास का हिस्सा है।


उन्होंने सार्वजनिक  जीवन में एक लंबा सफर तय किया है। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी से बिहार धन्य हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में राजग मजबूती से खड़ा है। एनडीए और अन्य दलों के सहयोग से राष्ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। आदिवासी समाज की पहले राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती मुर्मू को निर्वाचित कर देश इतिहास रचेगा। उनके राष्ट्रपति बनने से देश में राजग सरकार की सर्वस्पर्शी नीति को नई ऊर्जा मिलेगी।