बिहार

सभी बूथ पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाना है : ऋतु जयसवाल (जिला प्रभारी)

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी/राजद प्रदेश इकाई के ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर राजद जिला अध्यक्ष सह विधायक भारत भूषण मंडल के अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रवक्ता जिला प्रभारी ऋतु जयसवाल जी के उपस्थिति में मिल्लत टीचर ट्रेनिग कॉलेज मधुबनी के परिसर में कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ऋतु जयसवाल ने कहा सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य पंचायत एवं बूथ स्तर पर जो हमारे पुराने सदस्य हैं उनका नवीकरण एवं नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराया जाना है। सभी बूथ पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाना है।


राजद जिला अध्यक्ष सह विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि मधुबनी में राजद की सदस्यता अभियान में विभिन्न दलों को छोड़कर सभी वर्गों के प्रतिष्ठित लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। बिहार की जनता केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। बैठक में पूर्व मंत्री रामलखन राम रमन पूर्व विधायक विधायक सीताराम यादव,उमाकांत यादव, एमएलसी उम्मीदवार सह खुटौना प्रमुख मेराज आलम साहब, राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवनारायण यादव, रमहिला प्रकोष्ट अध्यक्ष वीणा देवी, जहाँगीर अली, वीरेंद्र प्रसाद यादव, उमेश यादव,अरुण कुमार चौधरी, प्रदीप प्रभाकर, इंद्रजीत राय, इंद्रभूषण यादव, चंद्रशेखर झा सुमन , कामेश्वर यादव, झमेरी मेहरा,रामसागर पासवान ,जयजय राम यादव, गुलजार अहमद, मिश्रीलाल यादव, उमेश राम, अजितनाथ यादव, रामानंद बनैता,संजय यादव,गुलाब कांत यादव, देबू साह,रामप्रसाद यादव, रामाशीष पासवान,मो.अशरफ अली, शिवसंकर यादव, सहित अन्य उपस्थित थे।