बिहार

जिला सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे रामनारायण चौधरी के निधन पर सरपंचों ने मनाई शोकसभा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के महथा निवासी पूर्व प्रखंड व जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष रह चुके रामनारायण चौधरी के निधन पर लछमिनिया पंचायत में शोक मनाते हुए दो मिनट का मौन रखा।

प्रखंड के सभी सरपंच ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की। सरपंचों ने कहा कि वे न्याय प्रिय सरपंच के रूप में काम करते रहे। सरपंच के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा था। मौके  सरपंच रवींद्र साह,सरपंच वीरेंद्र यादव, सरपंच पति सरोज यादव अन्य सभी उपसिथत थे।