बिहार

पंचायत चुनाव में बेहतर सहयोग करनेवाले कर्मी हुए सम्मानित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्टर

मधुबनी/ लदनियां प्रखंड में विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 शांति पूर्वक संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग करनेवाले कर्मियों के सम्मान में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्री कुमार ने किया। संचालन मिडिल स्कूल महथा के एचएम प्रेमनाथ गोसाईं ने किया।
कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग करने वाले पदाधिकारी, कर्मी व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में इन कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा। इनके कारण चुनाव के सारे कार्य समय पर सम्पन्न हो सके। इसके लिए इन सबों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। ये धन्यवाद के पात्र हैं। पूरे चुनाव के दौरान अपेक्षित सहयोग मिलता रहा
सम्मानित शिक्षकों ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में प नामांकन, चुनाव, चुनाव परिणाम, शपथ ग्रहण व उपमुखिया तथा उपसरपंच के चुनाव में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्री कुमार की सकारात्मक सोच के बीच सारे कर्मी टीम भावना के साथ निरन्तर काम करते रहे। इसका श्रेय पहले मैनेजमेंट की काबिलियत को जाता है, फिर कर्मियों को। काम करते रहने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
प्रशस्ति पत्र पानेवालों में सभी एआरओ, पर्वेक्षक, शिक्षक व कार्यपालक सहायक शामिल हैं।
मौके पर बीआरपी अमरनाथ कामत, नवीन कर्ण, अमलेश कुमार रंजन, रामसोगारथ सिंह, रवींद्र मिश्रा, कौशल कुमार मिश्रा, विद्यासागर पंडित समेत दर्जनों कर्मी थे।