बिहार

राजद ने लदनियां में चलाया सदस्यता अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम के अध्यक्षता में हुई। राजद कार्यालय में हुई बैठक में जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंहगाई की मार खा रहे लोगों के पास एक मात्र विकल्प राजद है।

राजद कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से सम्पर्क साधते हुए हर संभव मदद करनी चाहिए। अध्यक्ष श्री राम ने सभी सक्रिय व क्रियाशील सदस्यों को सदस्यता अभियान चलाने के लिए जिल्द दिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य नवलकिशोर यादव, हरिनारायण यादव, सरोज यादव, विनोद यादव, रमण कुमार चौधरी, लक्ष्मी नारायण यादव, नागेन्द्र कुमार यादव, फुलेश्वर यादव, धनवीर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।