बिहार

नगर निगम मधुबनी के प्रधान सहायक की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जाँच

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

नगर निगम मधुबनी के प्रधान सहायक की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जाँच कराने एवं इस मामले में नगर आयुक्त सह भूमि सुधार उप समहार्ता, सदर मधुबनी को फ़साए जाने के विरोध में बासा इकाई, मधुबनी की बैठक अपर समहार्ता सह अध्यक्ष बासा इकाई के आवास पर संपन्न हुई।

 

16मार्च 2022, मधुबनी:नगर निगम, मधुबनी के प्रधान सहयक की आकस्मिक मृत्यु के मामले में नगर आयुक्त,मधुबनी को गलत ढंग से फँसाए जाने के मामले को लेकर जिला बासा इकाई, मधुबनी की बैठक बासा अध्यक्ष सह अपर समहार्ता , मधुबनी के आवास पर संपन्न हुई।इस बैठक में सर्व सम्मति से मामले की निष्पक्ष जाँच किसी स्वतंत्र इकाई से कराने की मांग बासा के केंद्रीय इकाई के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार से किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस बैठक में अपर समहार्ता, श्री अवधेश राम,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समहार्ता, सभी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी वरीय उप समहार्ता, विकास कुमार, अमेत विक्रम बेनामी, साहेब रसूल,सुश्री नलिनी, कुमारी आरती, बालेन्दु पांडे एवं निशांत केतु मौजूद थे।