बिहार

दामोदरपुर गांव में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट – चन्दन कुमार

 

मधुबनी/  जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। जब सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से लटके हुए युवक को देखा तो इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ चुटनी शुरू हो गई ।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा ही बेनीपट्टी थाना को इस घटना की सूचना दी गई सूचना पाते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हां पर पूछताछ करने लगे लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि शव पेड़ से लटका हुआ था वहीं जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शब को नीचे पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद मृतक के शव की पहचान के लिए वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे। इसके बाद घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंचे और उसकी पहचान की गई।
बताते चलें कि मृतक युवक दिलीप पासवान उम्र 28 वर्ष की पहचान मधुबनी के बर्बोन बेलाही गांव निवासी के रूप में की गई है मृतक युवक की 8 साल पहले बेनीपट्टी के दामोदरपुर गांव के निर्धन पासवान के यहां शादी हुई थी।
मृतक युवक दामोदरपुर में ही अपने गांव बेलाही से अपने परिवार समेत 3 बच्चों के साथ रहने लगा और बेनीपट्टी के ही दुकान में काम करने लगा।

लेकिन वही गांव के लोगों और परिजनों का कहना है कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। लेकिन अभी तक मृतक ने फांसी क्यों लगाया इसकी वजह पता नहीं चल पाया है पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है।