बिहार

N H 104 धौरी पुल के पास पलटी वाहन एक कि मौत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र के धौरी पुल के समीप एनएच  104  की रात मैजिक वैन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई।पुलिस शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया।
     थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बताया कि मृतक की पहचान खजौली थाना अंतर्गत अकसपुरा गांव के रामचंद्र पंडित के रुप में की गई है।

    मृतक अपने ससुराल रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा गांव से इसी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव  अशेश्वर पंडित के यहां बारात गया था। मैजिक वैन से लौट रहा था। कुहासा अधिक रहने चालक का संतुलन बिगड़ जाने से पद्मा योगिया गांव के बीच एनएच 104 पर धौरी पुल के समीप वाहन नदी में पलट गई।
मृतक के पोता राधेश्याम पंडित के लिखित आवेदन पर केस दर्जकर किया गया है।