बिहार

महथा पंचायत की सरपंच ने किया पदभार ग्रहण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड मुख्यालय पंचायत महथा से सरपंच बनी मंजू देवी ने सोमवार को पंचों के साथ फीताकाटकर पदभार ग्रहण किया। पूर्व निर्धारित समयानुसार सरपंच ने ग्राम कचहरी कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर आसन संभाला। बताते चलें कि मंजू देवी पूर्व में पंसस थी। सरपंच पद पर प्रथम प्रयास में कामयाबी मिली। उसने घर बैठे न्याय पाने के मुद्दे पर सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील लोगों से की है। साथही मिलकर काम करने की बातें कहीं।
मौके पर सरोज यादव, वीरेन्द्र झा, हरिनारायण यादव, उपसरपंच बबीता देवी, बुद्धेश्वर यादव, मोहम्मद शकील अख्तर, प्रदीप साह, किशोरी साह, चंद्रवीर साह, महेश गुप्ता, परिमल चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।