बिहार

आजमगढ़ निवासी भुजा दुकानदार ने लदनियां में की खुदकुशी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थायी रूप से भुजा व्यवसाय में लगकर परिवार के साथ जीवनयापन करते आ रहे पिंटू साह ने गले में फंदा लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना रविवार सुबह सात बजे की है। उसने बाजार से सटे सोनापुर गांव स्थित अपने आवास में फांसी लगा जान दी। जान देने से पहले उसने पत्नी व पुत्र समेत अन्य बच्चे को दुकान पर भेज दिया। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

वह मूलतः आजमगढ़ जिले के हड़ोला थाना स्थित बिरहर मेचक गांव का रहनेवाला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया है। तत्पश्चात लाश को पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया है।