बिहार

जिप अध्यक्ष पद पर महागठबंधन की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों ने बधाई दी है

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /जिलापरिषद् अध्यक्ष पद पर महागठबंधन की ओर से घोषित उम्मीदवार बिन्दु गुलाब यादव की शानदार जीत पर लोगों ने प्रसन्नता प्रकट की है। उन्होंने 23 मतों के अन्तर से सायदा बानो को पराजित किया। कुल 56 जिप सदस्यों में से 39 मत श्रीमती यादव को मिले और सायदा बानो को 16 मत मिले। एक मत रद्द घोषित कर दिया गया।

प्रसन्नता प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक अधिकारी यादव, राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, रामकुमार यादव, मुखिया नवीन कुमार, अरुण कुमार यादव, रामचन्द्र यादव, बुधेश्वर यादव, रामपुकार साह, अमरबहादुर कामत, दिलीप यादव, रामावतार यादव, मो. शकील अख्तर ,जगदीश यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि उनकी इस जीत से लोगों को सामाजिक न्याय मिल सकेगा।