दिल्ली

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ मधुबनी के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने हरलाखी प्रखंड के दिघिया निवासी नवल किशोर यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ मधुबनी के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है।

बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ, राज्य सभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव, पूर्व विधायक सीता राम यादव, उमाकांत यादव, रामावतार पासवान, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय , मो.आलम पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशेश्वर यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, संजय कुमार यादव, अजीतनाथ यादव, अरुण कुमार चौधरी, रुदल यादव, राजेश कुमार राजा, रामविलास यादव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, प्रीतम यादव,मुसाफिर यादव,रामनारायण यादव, ननकू यादव, सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इनका कहना है कि नवल किशोर यादव जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ सफलता की नई उंचाई तक जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा राजद को मिलेगा। राजद नेताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नवल किशोर यादव के मनोनयन से संगठन और पार्टी को मजबूती मिलेगी।