उत्तर प्रदेश

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने 5 गोल्ड समेत 17 पदक जीते

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लखनऊ/ सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने ए.एस.आई.एस.सी. यूपी एवं यूके जोनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में 5 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 7 ब्रंाज मेडल समेत कुल 17 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है।

चैम्पियनशिप का आयोजन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र यशस्वी श्री रावत, अर्पिता गुप्ता, रचित श्रीवास्तव, शोएब अहमद एवं शरण्य ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर खुशबू लिंबू, मणिका सिंह यादव, पलक सिन्हा, मोहम्मद हमजा एवं अंतरा केसरवानी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा, हिमानी सिंह, रिदा जावेद, शनाया वर्मा, दिग्विनय सिंह, आरव मोहन सिंह, आरुष दास एवं अंशिका सिंह ने कांस्य पदक जीता है।

इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते 17 पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।