उपचुनाव में मतदान के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल
मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बिहार / उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। शुरू में वोटिंग शांतिपूर्ण शुरुआत हुई, वहीं दोपहर बाद मोकामा टाल के ईसानगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर बरसाये गये। इससे अफरी-तफरी मच गयी, इसमें कई लोग घायल हो गये हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को खदेड़ा। वहीं तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार उपचुनाव में मोकामा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया।
मामला मोकामा टाल इलाके के घोसवरी प्रखंड के ईशानगर में का है। यहां दो पक्षों में जमकर झड़प हुई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ईंटे पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद शांति और कानून व्यवस्था बहाल किया गया है।दोनों विधानसभा के सभी मतदान केंद्र सीआरपीएफ से लैस है। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी की तैनाती की गई है। गोपालगंज में 38.90% और मोकामा में 42.26% वोटिंग हुई है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 619 मतदान केंद्र हैं।