बिहार

धानुक सामाजिक समरसता से बढ़कर कोई एकता नहीं : संजय

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/ झंझारपुर ग्राम कोठिया प्रखंड झंझारपुर जिला मधुबनी में अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ बिहार प्रदेश के तत्वाधान में आर्थिक रूप से कमजोर धानुक पुत्री की विवाह हेतु कन्यादान राशि के तहत 5100 रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया।उक्त समारोह को संबोधित करते हुए एकता के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय कुमार मंडल ने कहा कि सामाजिक समरसता से बढ़कर कोई एकता नहीं होता है, तेजी से बढ़ रही महंगाई के इस घड़ी में कन्यादान करना बहुत ही मुश्किल होता प्रतीत हो रहा है जिसके लिए आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के द्वारा आज कन्यादान राशि बिमल मंडल की पुत्री चांदनी कुमारी हेतु राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भरत मंडल,प्रदेश महासचिव बिहार संजय कुमार मंडल, शिवजी मंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिव जी मंडल, डा मनोज कुमार गौतम पूर्व प्रदेश महामंत्री बिहार व स्थानीय धानुक समाज के के उपस्थिति में राशि सौंपा गया। इस मौके पर अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के मिशन,विजन, सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमे उपस्थित धानुक समाज के लोगो ने सदस्यता ग्रहण हेतु अपनी अपनी सहमति प्रदान कीया गया।