क्राइमबिहार

हत्या कर फेंक दिया शव सड़क किनारे क्षेत्र में सनसनी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संवाद सहयोगी राय 

धरहरा थाना अन्तर्गत बिलोखर गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का रोड किनारे शव मिला। मृतक ईटवा निवासी कटीमन उर्फ डोढो चौधरी था। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए। मृतक के बारे मे बताया जाता है कि वह बंटाई की खेती के साथ ही देशी शराब के धंधा भी करता था। लोगो मे चर्चा है कि मजदूर की हत्या अवैध प्रेम संबंध में की गई। । वह बिलोखर गांव में मोसमात सीमा देवी के खेतीबाड़ी का काम देखता था और अक्सर रात में उसी के घर में रूक जाता था।मृतक की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पति सोमवार को बिलोखर गांव जाने की बात कहा था ।

IMG 20240417 WA0002 हत्या कर फेंक दिया शव सड़क किनारे क्षेत्र में सनसनी घटना के देर रात करीब बारह बजे पति के मोबाइल नंबर से उनके बेटे के नंबर पर फोन आया। फोन पर सही आवाज नही आने के कारण मेरे पुत्र ने दुबारा अपने पिता को फोन किया परंतु स्वीच ऑफ बताया। सुबह मे ग्रामीणों द्वारा पति के शव देखे जाने की जानकारी मिली।घटना के पीछे स्व चोरो मुर्मू की पत्नी सीमा देवी और उसके देवर तनिक मुर्मू पर हत्या करने की आशंका जताई। उन्होने बताया कि पूर्व मे भी तनिक मुर्मू ने मेरे पति की जान से मारने की धमकी दी थी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गई।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि डाॅग स्क्वायर टीम की मदद से नामजद अभियुक्त के घर जांच की जा रही है। सबुत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।