बिहारसंस्कृति

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

दरभंगा /ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय  के कुलपति प्रो संजय  कुमार चौधरी ने कहा है  कि पेंशन  से जुड़ी  समस्याओं  का  विश्वविद्यालय  त्वरित  निIMG 20240405 WA0015दान करने का  प्रयास  कर रहा है ।इसको ले कर उन्होंने  शुक्रवार को पेशन पदाधिकारी को कई निर्देश दिए  हैं। प्रो अमरेश शाण्डिल्य के नेतृत्व में पेशनधारी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल  के साथ बैठक में  सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बजटीय मामलों और पूर्व और बाद में  मिलने वाले पेंशन लाभों के बारे में चिंता जताई। माननीय कुलपति ने बजट अधिकारी को मौजूदा नियमों और प्रावधानों के अनुसार बजट से संबंधित मुद्दों को तैयार करने का निर्देश दिया।
IMG 20240405 WA0017कुलपति  ने पेंशन से जुड़े सभी मामलो के लिए पेंशन अधिकारी को समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने  कहाकि ईएल और ग्रेच्युटी का भुगतान राज्य सरकार से  राशि मिलने  के बाद   ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय अपने स्तर से जितना कर सकता हे उसमें कहीं कोई कमी नहीं रहेगी।
सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के संयोजक अमरेश शांडिल्य ने वार्ता उपरान्त  संबंधित मुद्दों पर  कुलपति के सकारात्मक दृष्टिकोण और समस्याओं  के त्वरित निष्पादन  की कार्यशैली के प्रति आभार व्यक्त किया।