बिहार

अवकाशप्राप्त शिक्षक के निधन पर शोक संवेदना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /लदनियां बाबूवरही प्रखंड क्षेत्र के बगहाखाल गांव निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक रामदेव यादव का आकस्मिक निधन मंगलवार की शाम हो गया। वे 73 वर्ष के थे। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजय कुमार ने दी। उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की लोगों ने प्रभु से प्रार्थना की है।

लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, जिप सदस्य विपिन यादव, मुखिया भोगेन्द्र यादव,रामाशीष यादव, राजेश्वर यादव, भोला चौधरी, दिनेश कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, कुशेश्वर यादव, राजेन्द्र यादव, हरि यादव, राजधर यादव, जितन यादव, राजकुमार यादव, नन्दकिशोर यादव, राजधर यादव, रामबहादुर पासवान,वीरेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।