देश - विदेशबिहार

पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होते ही दल में भूचाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होते ही दल में भूचाल आ गया है।पप्पू के भार को पार्टी के नेता सहन नहीं कर पा रहे। पप्पू प्रकरण से दल के अंदर घमासान है।

उधर .लालू यादव ने इसका फायदा उठाते हुए बिना सीट बंटवारे के ही प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए राजद सुप्रीमो ने औरंगाबाद सीट पर अपने लड़ाके को चुनावी मैदान में उतार कर सहयोगी दल को क्लियर मैसेज दे दिया है।पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल किए जाने से दल के अंदर का विवाद सामने आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाराज बताए जाते हैं, बताया जाता है कि वे जाप सुप्रीमो को दल में शामिल कराने के खिलाफ थे। इसके बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दल में शामिल करा पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की तैयारी कर ली है। आलाकमान के इस निर्णय से बिहार कांग्रेस के कई नेता आहत हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने तो मोर्चा ही खोल दिया है।

कांग्रेस की क्या है मजबूरी जो पप्पू यादव को दल में शामिल कराया 

20 मार्च को पप्पू यादव जैसे ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, दल के अंदर से ही विरोध के स्वर उठने लगे, प्रदेश अध्यक्ष ने दूरी बनाकर मैसेज दे दिया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को भी राहुल गांधी पर तंज कसा है।

आज 21 मार्च को फिर से अनिल शर्मा ने नेतृत्व को खुली चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने अपनी भड़ास निकाली है. लिखा है।यह कहावत सच है डूबते को तिनके का सहारा” लेना पड़ता है। किन्तु न देश में और न ही बिहार में कांग्रेस डूबती हुई पार्टी है।फिर भी न जाने क्यों काँग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की असहमति के बावजूद विवादित लोगों को महिमा मंडित कर लोकसभा की सीट के साथ सदस्यता दिलाई जा रही है।