बिहार

पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव पूर्णिया व मधेपुरा से पांच बार सांसद रह चुके हैं। 1991, 1996 और 1999 में वह पूर्णिया से वहीं 2004 और 2014 में मधेपुरा से सांसद बने। 2019 में उन्होंने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उनकी बुरी हार हुई थी।
पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय हो गया। उनके बेटे सार्थक रंजन भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन पहले से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं।

राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव पूर्णिया व मधेपुरा से पांच बार सांसद रह चुके हैं। 1991, 1996 और 1999 में वह पूर्णिया से वहीं 2004 और 2014 में मधेपुरा से सांसद बने। 2019 में उन्होंने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी बुरी हार हुई थी।

पिछले कुछ महीने से पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वह पूर्णिया से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पप्पू यादव पूर्णिया से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।

कांग्रेस में शामिल होते ही पप्पू यादव ने कहा वह पार्टी को मज़बूत करने के लिए संघर्ष करेंगे।

इस मौके पर सीमांचल के कई नेता मसलन किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम आदि पप्पू यादव के साथ अन्य लोगों ने उपस्थित रहे।